फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिलाओं के विरूद्ध बढते अपराध से खफा युवा कांग्रेसियों ने राष्टपति के नाम सौंपा ज्ञापन

महिलाओं के विरूद्ध बढते अपराध से खफा युवा कांग्रेसियों ने राष्टपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 28 Mar 2018 05:15 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के विरूद्ध बढते अपराध से खफा युवा कांग्रेसियों ने राष्टपति के नाम सौंपा ज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध से खफा
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह।
प्रदेश में बढ़ते महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए युवा कांग्रेस की जिला इकाई ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी देवेश कुमार व जिलाध्यक्ष मुबारिक नोटकी की अध्यक्षता में युवा कांग्रेसियाें ने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नाम पर वाहवाही लूटने का प्रयास करती है। दूसरी तरफ, प्रदेश की बेटियां न तो अपनी इज्जत बचा पा रही हैं और न ही उन्हें सम्मान मिल पा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर अराजकता जैसी स्थिति बनी हुई है। महिलाओं के साथ गैंगरेप, हत्या, मारपीट, छेड़छाड़ जैसे घिनौने अपराध खुलेआम हो रहे हैं और अपराधी सड़कों पर घूम रहे हैं। सरकार महिला खिलाफ अपराध पर रोक लगाने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुई है। लेकिन सरकार के कानों पर कोई जूं नहीं रेंग रही है। नगराधीश प्रदीप अहलावत को ज्ञापन सौंपते हुए युवा कांग्रेसियों ने कहा कि यदि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सरकार रोक नहीं लगा पाती है तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। नैतिकता के आधार पर भाजपा को सत्ता से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर जिला महासचिव कादिर काटपुरी, विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद नूंह, वसीम विधानसभा अध्यक्ष फिरोजपुर झिरका, नसीम अहमद विधानसभा अध्यक्ष पुन्हाना, मकसूद सिकरावा, मुनसेद अड़बर, अब्बास नूंह, तौफीक मांड़ीखेड़ा, आसिम डोंडल, सिन्नम नूंह, महफूज, रहीश पल्ला, फिरोज घागस आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो: 4, सीटीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed