फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   21 resident doctors deployed at the district hospital; will bring relief from overcrowding

Noida News: जिला अस्पताल में 21 रेजिडेंट तैनात, भीड़ से मिलेगी राहत

Thu, 01 Oct 2026 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
21 resident doctors deployed at the district hospital; will bring relief from overcrowding
-चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के महानिदेशक का पत्र मिलने के बाद जिला रेजिडेंट्स को प्रशिक्षण केंद्र पर भेजा गया
विज्ञापन





माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में एमडी-एमएस के 21 छात्र-छात्राओं को जिला रेजिडेंट के रूप में तैनात किया गया है। इन्हें दिसंबर 2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक का पत्र मिलने के बाद जिला रेजिडेंट्स को संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजा गया है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में कई जूनियर डॉक्टरों ने ज्वाइन भी किया।



शासन के आदेश के तहत गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ के जिला अस्पतालों में कुल 109 जिला रेजिडेंट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इनके आने से अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी में जांच और परामर्श लेने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिला रेजिडेंसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश के राजकीय और निजी चिकित्सा संस्थानों में स्नातकोत्तर छात्रों को जिला रेजिडेंट के रूप में प्रशिक्षण के लिए तैनात किया जाता है। प्रशिक्षण की अवधि तीन माह होती है। गौतमबुद्ध नगर में 21 एमडी-एमएस छात्रों को विभिन्न विभागों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। ज्वाइनिंग के बाद सभी रेजिडेंट्स को जिला अस्पताल और अन्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed