{"_id":"5e1a0a5d8ebc3e87fa54f2ca","slug":"21-cow-caught-mewat-news-noi485106019","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 गोवंश भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 गोवंश भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। रोजकामेव थाना पुलिस ने शनिवार तड़के रेवासन स्थित केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) टोल के पास ट्रक से 21 गोवंश बरामद किए। ट्रक में सवार दो गोतस्कर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोवंश व ट्रक को कब्जे में लेते हुए गोवंश को संगेल गोशाला में भिजवा दिया। मामले में गोतस्कर मुस्ताक पुत्र रमजान व जूना पुत्र हारून निवासी उटावड़ जिला पलवल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गोतस्कर शनिवार अल सुबह पलवल से गोवंश को गोकशी के लिए एक ट्रक में भरकर केएमपी होते हुए राजस्थान के चुहड़पुर ले जा रहे थे। इस मामले की जानकारी रोजकामेव थाना पुलिस को मिली। गोतस्कर जब रेवासन गांव स्थित केएमपी टोल प्लाजा समीप पहुंचे तो पुलिस को सामने देखते हुए ट्रक को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें 21 गोवंश बरामद हुए। जांच अधिकारी मनोज ने बताया कि फरार हुए गोतस्करों की पहचान मुस्ताक व जूना निवासी उटावड़ के रूप में हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों पुलिस गिरफ्त में होंगे।
बीते एक साल में गोकशी के 264 मामले
नूंह जिले में बीते एक साल में गोकशी के 264 मामले सामने आए हैं। यह अपराध जिले में तेजी से बढ़ रहा है। यहां आए दिन गोकशी, गोतस्करी के मामले देखे जा रहे हैं। सरकार द्वारा गोकशी के खिलाफ कड़ा कानून बनाने के बावजूद यह अपराध जिले में थम नहीं रहा है।