फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   208 projects registered in eight months

Noida News: आठ माह में 208 प्रोजेक्ट पंजीकृत, अगस्त में 60 को स्वीकृति

Sat, 30 Aug 2025 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
208 projects registered in eight months
-यूपी रेरा में पंजीकृत होने वाले बिल्डर प्रोजेक्टों की संख्या में हुआ इजाफा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर में खरीदारों का भरोसा लौटने के बाद बिल्डर नए-नए प्रोजेक्ट शुरू कर रहे है। यहीं कारण है कि पिछले आठ माह में 208 प्रोजेक्टों का पंजीकरण हुआ है। इनमें सबसे अधिक अगस्त माह में 60 प्रोजेक्टों का पंजीकरण हुआ है। अफसरों का कहना है कि अभी चार माह बाकी है। नवरात्र और दिवाली संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। इस बार नए प्रोजेक्टों की संख्या 300 के पार पहुंच सकती है।


कोविड के बाद से प्रदेश में लगातार नए प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। पिछले साल वर्ष 2024 में पहले 10 माह में 259 प्रोजेक्टों का पंजीकरण कराया गया था। इनमें से 35 प्रतिशत प्रोजेक्ट एनसीआर से बाहर के थे। वहीं इस साल पहले 8 माह में अब तक 208 प्रोजेक्टों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें करीब 30 से 40 प्रतिशत प्रोजेक्ट एनसीआर के हैं। जनवरी और फरवरी माह में संख्या कम थी। जनवरी में 18 तो फरवरी में 9 प्रोजेक्टों का पंजीकरण कराया गया। इसी तरह मार्च में 30, अप्रैल में 27, मई में 18, जून में 32 और जुलाई में 10 प्रोजेक्टों का पंजीकरण हुआ। सबसे अधिक अगस्त माह में 60 प्रोजेक्टों का पंजीकरण हुआ है। अफसरों का कहना है कि पिछले साल लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर सबसे आगे रहे थे। इस बार भी दोनों जिले आगे चल रहे है। निवेशकों का विश्वास लौटने से नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed