{"_id":"5c0c0b09bdec22413f5da4b2","slug":"201544293129-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासभा
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
‘राम मंदिर बनाए बिना भाजपा की नैया पार नहीं’
नोएडा। अखिल भारत हिंदू महासभा ने शनिवार को सरकार से राम मंदिर के लिए कानून बनाने की मांग की। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाए बिना 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की नैया पार नहीं होगी। यह हिदायत हमने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पूर्व ही दी थी। कई न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल सर्वेक्षण से हमारी हिदायत सच साबित हुई है। अब यदि केंद्र और उत्तरप्रदेश की सरकार ने शीघ्र ही श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ नहीं किया तो 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि मंदिर बनाने के लिए संसद के 11 दिसंबर से शुरू हो रहे सत्र में कानून बनाएं। ब्यूरो