फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आयकर बकायदार का फ्लैट सीज

आयकर बकायदार का फ्लैट सीज

Fri, 28 Sep 2018 03:21 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
आयकर बकायदार का फ्लैट सीज
हेडिंग: आयकर बकायेदार का फ्लैट सीज
विज्ञापन

52 लाख रुपये से ज्यादा का बकाया होने पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। आयकर बकायेदारों की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई विभाग ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-93ए स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टिज सोसायटी में एक फ्लैट अटैच किया गया। विभाग की ओर से रजिस्ट्री कार्यालय को पत्र लिखकर फ्लैट की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है।

संपत्ति खरीदार इन दिनों आयकर विभाग के निशाने पर हैं। रजिस्ट्री विभाग, बैंकों, आरडब्ल्यूए और सोसायटियों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है जो संपत्ति खरीदने के बाद उसका ब्योरा आयकर विभाग को नहीं दे रहे हैं। आयकर रिटर्न में भी इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसी ही बड़ी कार्रवाई बृहस्पतिवार को की गई। आयकर अधिकारियों के मुताबिक प्रबीर कुमार ने 2013 में पार्श्वनाथ सोसायटी में डेढ़ करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा था, लेकिन इसका ब्योरा आयकर विभाग को नहीं दिया गया। कई बार नोटिस जारी हुए, लेकिन जवाब नहीं मिला। पिछले दिनों करीब 52 लाख रुपये आयकर जमा कराने का आदेश जारी किया गया। कर जमा न होने पर कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिकवरी अधिकारी राम अवतार के नेतृत्व में गई टीम ने डुगडुगी बजवाकर फ्लैट अटैच करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed