{"_id":"5b80195f42c79246300f6041","slug":"201535121759-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्\nक सफर का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल् क सफर का तोहफा
Updated Fri, 24 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के लिए उपयोगी
रक्षाबंधन : रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क सफर का तोहफा
25 अगस्त की मध्य रात्रि से मिलेगी सुविधा, अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ही नहीं बल्कि यूपी रोडवेज की बसों में भी रक्षाबंधन पर महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेंगी। यह सुविधा 25 अगस्त की मध्य रात्रि 12 से 26 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक मिलेगी। महिलाओं को किसी भी श्रेणी की बस में टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के महाप्रबंधक (मुख्यालय) राजेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि 24 से 29 अगस्त तक दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी आदि प्रमुख शहरों से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
भीड़ बढ़ी तो चलाई अतिरिक्त बसें
रविवार को रक्षाबंधन है। शनिवार को भी अवकाश है। ऐसे में नोएडा के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र, मल्टी नेशनल कंपनियों और सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोग शुक्रवार को ही अपने घरों के लिए रवाना हो गए। सबसे ज्यादा भीड़, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा और आगरा रूट पर रही। इन रूटों पर डिपो प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों का संचालन शाम से शुरू कर दिया। शनिवार और रविवार को यात्रियों की भीड़ और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।