{"_id":"5b786b5642c792465040871e","slug":"201534618454-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में आग
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
गत्ते की बंद फैक्टरी में लगी आग
नोएडा। सेक्टर-11 में बंद पड़ी गत्ता फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की 5 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ कुलदीप कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब सवा 4 बजे आग की सूचना मिली थी। गत्ते की वजह से आग काफी तेज थी। वहीं, आसपास आग के फैलने का खतरा भी बना हुआ था। अलग-अलग जगहों पर गाड़ियों को बाहर की ओर खड़ा कर पानी डाला गया। अधिकारियों के मुताबिक, शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। आग की वजह से 2 से ढाई लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। हालांकि, फैक्ट्री बंद होने की वजह से किसी के जान की हानि नहीं हुई।