{"_id":"5aba825b4f1c1ba2238b7853","slug":"201522172507-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर फंसाकर लूटने वाले दो मोस्ट वांटेड धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएलएक्स पर फंसाकर लूटने वाले दो मोस्ट वांटेड धरे
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध शाखा पुलिस ने दो मोस्ट वांटेड दबोचे
पुन्हाना। पुन्हाना अपराध शाखा पुलिस ने ओएलएक्स साइट पर सस्ती गाड़ी का विज्ञापन देकर लोगों को हथियारों के बल पर लूटने वाले दो मोस्ट वांटेड बदमाशों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों पर करीब दस राज्यों के लोगों को मेवात बुलाकर लूटने के 31 मामले नूंह जिले के थानों में दर्ज हैं। बदमाशों को मंगलवार को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
पुन्हाना अपराध शाखा (सीआईए) इंचार्ज कुलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछौर से नई गांव जाने वाले रास्ते से तिरवाड़ा निवासी मोस्ट वांटेड बदमाश शौकीन और अरशद मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाका लगाकर दोनों को चोरी की मोटरसाइकिल, देसी कट्टा व कारतूस सहित दबोच लिया। शौकीन पर करीब 10 राज्यों के लोगों के साथ ठगी करने के नूंह जिले में 21 मामले दर्ज हैं। दोनों पर करीब 31 मामले दर्ज हैं। दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। सीआईए इंचार्ज कुलबीर सिंह का कहना है कि क्षेत्र में ओएलएक्स के नाम पर ठगी करने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बदमाशों की धरपकड़ जारी है। किसी भी अपराध को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। इसी अभियान के तहत अरशद और शौकीन पकडे़ गए हैं। इनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी।