फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2000 families yearned for water for 7 hours due to supply stoppage

Noida News: आपूर्ति बंद होने से 7 घंटे पानी के लिए तरसे 2000 परिवार

Mon, 05 Aug 2024 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
2000 families yearned for water for 7 hours due to supply stoppage
फोटो:----------------
विज्ञापन

आपूर्ति बंद होने से 7 घंटे पानी के लिए तरसे 2000 परिवार
-ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी का मामला, पंप हाउस के पैनल बॉक्स में फॉल्ट होने से हुई दिक्कत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में सोमवार सुबह पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। सोसाइटी में सात घंटे तक पानी की किल्लत रही, जिससे 2000 परिवार परेशान रहे। टैंकर से पानी की आपूर्ति की गई। निवासियों का आरोप है कि पंप हाउस के पैनल बॉक्स में फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन बिल्डर ने समय से फॉल्ट ठीक नहीं कराया।


निवासियो ने बताया कि सोमवार सुबह 5 बजे से ही सभी टावर में पानी खत्म हो चुका था। प्राधिकरण से शिकायत की तो पता चला कि सोसाइटी के अंदर ही फॉल्ट हैं। पंप नहीं चलने से टावरों तक पानी नहीं पहुंचा। पानी की किल्लत को देखकर बिल्डर ने टैंकर मंगवाए। करीब चार टैंकर सोसाइटी में पहुंचे। बाल्टी से पानी लेकर निवासी फ्लैट पर पहुंचे। सोमवार का दिन होने के कारण सभी को ऑफिस व स्कूल जाना था। काफी लोग समय से ऑफिस व बच्चे स्कूल नहीं जा सके। कुछ निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय पर जाकर विरोध भी दर्ज कराया। उसके बाद फॉल्ट को ठीक कराया गया। निवासियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सोसाइटी में पानी की आपूर्ति सामान्य हो सकी। आरोप है कि आए दिन पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। बिल्डर गंभीरता से समस्या का समाधान नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed