{"_id":"64a71cad4c5ff3ae730f416c","slug":"200-students-interviewed-for-87-phd-seats-noida-news-c-23-1-noi1091-12223-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ\n87 पीएचडी सीटों के लिए 200 विद्यार्थियों ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी के सभी केंद्रों के ध्यानार्थ 87 पीएचडी सीटों के लिए 200 विद्यार्थियों ने दिया साक्षात्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-परीक्षा में 477 हुए थे उत्तीर्ण, जीबीयू की काउंसलिंग शुरू, शुक्रवार तक चलेगा साक्षात्कार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से पीएचडी सीटों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हुई। दो दिनों की काउंसलिंग के दौरान पहले दिन 87 सीटों के लिए 200 विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। इसके बाद भी यदि सीटें बचती हैं तो शुक्रवार को दूसरे दिन बाकी बचे 277 विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। दूसरी तरफ, बीटेक की काउंसलिंग 8 जुलाई से शुरू होगी।
जीबीयू में प्रवेश के लिए 25 जून को 90 कार्यक्रमों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 3125 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2240 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 1916 उत्तीर्ण हुए। पीएचडी और एमफिल के लिए 6 और 7 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी। पीएचडी के अंतर्गत गणित की 17 सीट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 4 सीट, कंप्यूटर साइंस की 5 सीट, प्रबंधन की 12 सीट, बायो टेक्नोलॉजी की 18 सीट, सिविल इंजीनियरिंग की 1 सीट समेत अन्य कार्यक्रमों में पीएचडी के लिए सीट दी गई हैं। पीएचडी के साक्षात्कार का परिणाम 8 जुलाई को घोषित होगा।
एमफिल की 10 सीटों के लिए आए थे 450 आवेदन
भारतीय पुर्नवास परिषद (रिहैबिलेटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया) की ओर से जीबीयू को चिकित्सा मनोविज्ञान (क्लीनिकल साइकोलॉजी) में एमफिल के लिए 10 सीटें स्वीकृत हैं। 10 सीटों के लिए लगभग 450 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। काउंसलिंग के पहले दिन साक्षात्कार के लिए 50 अभ्यर्थियों को बुलाया गया।
विज्ञापन
एलएलएम के दो कार्यक्रमों का हुआ साक्षात्कार
जीबीयू में काउंसलिंग के पहले दिन एलएलएम के दो कार्यक्रमों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। इनमें दो वर्ष और एक वर्ष का पार्ट टाइम कोर्स है।