फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   200 people will get free chicks in Gautam Buddha Nagar

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में 200 लोगों को मिलेंगे मुफ्त चूजे

Sat, 23 May 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
200 people will get free chicks in Gautam Buddha Nagar
-चूजों के पालन के लिए एक बोरी दाना, दवाइयों की किट और 400 रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। मुर्गी पालन के जरिए लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में विशेष योजना शुरू की है। जिसके तहत जिले के 200 जरूरतमंद लोगों को 50-50 चूजे निशुल्क दिए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि योजना का उद्देश्य निम्न वर्ग के परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। लाभार्थियों को चूजों का पालन के लिए एक बोरी दाना, दवाइयों की किट और 400 रुपये की सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।




उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों की तलाश शुरू कर दी गई है। चयनित लोगों को प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे मुर्गी पालन के माध्यम से स्थायी आय अर्जित कर सकें। विभाग को उम्मीद है कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed