Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   200 industrial units are operating under the Shop Act

Noida News: फैक्टरी की जगह शॉप एक्ट में पंजीकरण से चल रहीं 200 औद्योगिक इकाइयां

Sun, 19 Oct 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
200 industrial units are operating under the Shop Act
-नोएडा प्राधिकरण के सर्वे में सामने आई हकीकत, श्रम विभाग को भेजी सूची
विज्ञापन


-20 से कम कर्मचारी पर शॉप एक्ट तो इससे ज्यादा पर फैक्टरी एक्ट में होता है रजिस्ट्रेशन

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। शहर में चल रही औद्योगिक इकाइयों में बड़ी संख्या में पंजीकरण का हेरफेर सामने आया है। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से करवाए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि 200 औद्योगिक इकाईयां जिनका पंजीकरण फैक्टरी एक्ट में होना चाहिए, लेकिन शॉप एक्ट में पंजीकरण कर चलाई जा रही हैं।
प्राधिकरण की तरफ से यह सर्वे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन पहुंचाने के लिए करवाया गया था। फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण के बाद औद्योगिक इकाई के कारोबार की गणना जीडीपी में होने लगती है। इन औद्योगिक इकाईयों की सूची प्राधिकरण की तरफ से श्रम विभाग को भेज दी गई है। सर्वे अभी जारी है। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, नियम यह है कि किसी औद्योगिक इकाई में 20 से कम कर्मचारी हैं तो उसका पंजीकरण शॉप एक्ट के तहत करवाना होता है। 20 से ज्यादा कर्मचारी वाली इकाई का पंजीकरण फैक्ट्री एक्ट में होता है। शॉप एक्ट के तहत पंजीकृत इकाइयों का कारोबार जीडीपी में शामिल नहीं होता है।
विज्ञापन

शासन में भी यह शिकायतें हुई थीं कि कर्मचारियों को उचित वेतन, अन्य सुविधाएं देने व कुछ तरह के टैक्स से बचने के लिए काफी आवंटियों ने फैक्टरी चलाने के बावजूद उसका पंजीकरण शॉप एक्ट में करवाया हुआ है। इसलिए प्राधिकरण की तरफ से यह सर्वे करवाया गया। इसके साथ ही पूर्व में डीडी कारखाना के साथ सामंजस्य बनाकर कैंप भी लगवाया गया था। सर्वे करीब 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। प्राधिकरण ने अपने आवंटियों को नियम के मुताबिक ही औद्योगिक इकाई का पंजीकरण कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

बढ़ती हैं कर्मचारियों की सुविधाएं

शॉप और फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण कराने के अंतर से पड़ने वाला प्रभाव सीधे तौर पर कर्मचारियों पर पड़ता है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री एक्ट में रजिस्ट्रेशन के बाद कर्मचारी को ईएसआई और पीएफ देना होता है। वहीं शॉप एक्ट में ईएसआई और पीएफ की बाध्यता नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed