फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20% of calls for ambulance on 108 are from Agahpur, declared a black spot

Noida News: एंबुलेंस के लिए 108 पर आने वाले 20 फीसदी फोन अगाहपुर से, ब्लैक स्पॉट घोषित

Sat, 05 Jul 2025 04:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 04:57 AM IST
विज्ञापन
20% of calls for ambulance on 108 are from Agahpur, declared a black spot
दूसरे नंबर पर सेक्टर-39, 50, 51 और सिटी सेंटर हैं, इन इलाकों को बनाया हॉट स्पॉट
विज्ञापन

200 से अधिक कॉल आती हैं हर महीने 108 पर
नेहा शर्मा
नोएडा। जिले में सरकारी एंबुलेंस (108) की सबसे अधिक मांग अगाहपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में हैं। 108 एंबुलेंस सेवा पर आने वाली 20 प्रतिशत कॉल इसी इलाके की रहती है। इस क्षेत्र को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। एक एंबुलेंस स्थायी रूप से तैनात भी की गई है। दूसरे स्थान पर सेक्टर-39 और सिटी सेंटर क्षेत्र है। इन्हें हॉट स्पॉट घोषित किया गया है।

जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि 108 पर हर महीने 200 से अधिक कॉल आती हैं, जिनमें से 40 से 45 अगाहपुर क्षेत्र से होती हैं। इनमें सड़क हादसे, हार्ट अटैक, चोट लगने जैसी आपात स्थितियां शामिल होती हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-39, 50, 51, सिटी सेंटर के आसपास चार एंबुलेंस तैनात हैं, जो 15 किलोमीटर के दायरे को कवर करती हैं। इन क्षेत्रों को भी हॉट स्पॉट बनाया गया है। एंबुलेंस के संचालन में कभी कोई परेशानी न आए इसके लिए 62 ड्राइवर और 65 ईएमटी है। इनको प्रशिक्षण दिया गया है। ये कर्मचारी जरूरत पड़ने पर महिलाओं का सुरक्षित प्रसव भी करा चुके हैं।
विज्ञापन


18 नई एंबुलेंस मिलीं
पिछले दिनों ही 102 की 8 और 108 की 10 एंबुलेंस मिली हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में 102 एंबुलेंस सेवा सबसे आगे है। यह गर्भवती और बच्चों को अस्पताल लाने और इलाज के बाद घर छोड़ती है। हर महीने करीब 400 से अधिक महिलाओं को अस्पताल लाने और वापस घर पहुंचाती है। इसका भी रिस्पॉन्स टाइम कम है। 108 का औसत रिस्पॉन्स टाइम 7 मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed