फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   20 new employment centers will open in Delhi

Noida News: दिल्ली में खुलेंगे 20 नए रोजगार केंद्र

Tue, 27 Jun 2023 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
20 new employment centers will open in Delhi
युवाओं के बेहतर मौका देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन करेगी सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार रोजगार मेले का आयोजन करेगी। साथ ही 20 नए रोजगार केंद्र खोले जाएंगे। इसे लेकर मंगलवार को दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री राज कुमार आनंद ने विभाग और दिल्ली कौशल व उद्यामिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) के वाइस चांसलर के साथ बैठक की।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रोजगार मेले में विशेषज्ञों द्वारा युवाओं की काउंसलिंग कराई जाएगी और उन्हें बताया जाएगा कि वह किस क्षेत्र में अपने लिए रास्ते तलाश सकते हैं। बैठक में डीएसईयू के वाइस चांसलर ने बताया कि रोजगार केंद्र की मदद से अब तक दिल्ली में दो हजार हजार से ज्यादा युवाओं को लाभ मिल चुका है। बैठक में श्रम एवं रोजगार मंत्री ने डीएसईयू से रोजगार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 20 करने का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने सुझाव दिया कि दिल्ली के युवाओं के रोजगार के विषय में बात करते समय हमें दिव्यांगजनों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिव्यांगजनों के लिए अलग से विशेष रोजगार मेला आयोजित करने के आदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और यूनिवर्सिटी से इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
हर विधानसभा में लगेगा रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग कैंप
हर विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग कैंप आयोजित किए जाएं। इसमें क्षेत्र के युवाओं को दिल्ली सरकार के विशाल रोजगार मेले के बारे में बताया जाए और उन्हें इसका हिस्सा बनाया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को समय-समय पर छोटे स्तर पर भी रोजगार मेले आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed