फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2 arrest in 13 lakh loot with rice bussines man

तेरह लाख की लूट के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
2 arrest in 13 lakh loot with rice bussines man
13 लाख की लूट में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

दादरी। बिसाहड़ा रोड स्थित गोशाला के सामने दो सप्ताह पहले चावल व्यापारी से तमंचे के बल पर हुई 13.20 लाख रुपये की लूट के मुख्य आरोपी सहित दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट 1.5 लाख रुपये भी मिले हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है। बदमाशों की पहचान नितिन निवासी बादशाह नगर दादरी और रमेश उर्फ बंटी निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। नितिन पीड़ित राकेश अग्रवाल के पड़ोसी की कार चलाता था। उसने ही रेकी कर लूट की वारदात को दोस्तों संग अंजाम दिया था। पुलिस ने आठ जनवरी को मुठभेड़ में बाइक से अलीगढ़ जा रहे दो बदमाशों पंकज निवासी लोनी और विमल निवासी खरखौदा को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से लूट के 6.51 लाख रुपये मिले थे। दोनों नई पिस्टल लेने अलीगढ़ जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात टीम कटहेरा रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को शक होने पर रोका गया। पूछताछ में वह सवालों के जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कबूल कर ली। बदमाशों ने बताया कि पंकज की बहन दादरी के पास नंगला चमरु में रहती है। नितिन की भी वहां रिश्तेदारी है। दोनों की मुलाकात वही हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों की दोस्ती हो गई। मोटा हाथ मारने के लिए व्यापारी की तलाश शुरू की गई। नितिन की नजर राकेश अग्रवाल पर टिकी। पंकज ने दो साथियों को शामिल कर तीन दिसंबर को वारदात की। तब से नितिन फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed