{"_id":"605a3d2c8ebc3ec89979787c","slug":"19827-passengers-traveled-on-aqua-line-in-one-day-noida-news-noi573207288","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्वा लाइन पर एक दिन में 19827 यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्वा लाइन पर एक दिन में 19827 यात्रियों ने किया सफर
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक्वा लाइन मेट्रो पर 22 मार्च को 19827 यात्रियों ने सफर किया। सितंबर 2020 में लॉकडाउन खुलने के बाद एक्वा लाइन पर एक दिन में यह अधिकतम यात्रियों के सफर का आंकड़ा है।
एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने बताया कि इसके बाद एक्वा लाइन पर 20 हजार यात्रियों के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि यह इस वजह से भी बड़ी उपलब्धि है कि 22 मार्च 2020 के बाद लॉकडाउन शुरू हो गया था और 07 सितंबर 2020 को लॉकडाउन खुलने के बाद मेट्रो की सेवा शुरू हुई थी। उस दिन मात्र 600 यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया था।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में कोरोना से बचाव के सभी उपायों पर ध्यान दिया गया। इसमें समय-समय पर ट्रेनों व स्टेशनों को सैनिटाइज करने के अलावा यात्रियों से कोविड के नियमों का अनुपालन कराना शामिल रहा। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी से एनएमआरसी ने फास्ट ट्रेन सर्विस शुरू की। इसमें 21 में से 10 स्टेशनों पर पीक आवर के दौरान मेट्रो नहीं रुकती है। इस दौरान कुल समय में से यात्रियों के 9 मिनट बचते हैं। एनएमआरसी की ओर से कोविड को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट कार्ड से सफर करने को बढ़ावा देती है।