{"_id":"5bd7a9fbbdec2269351dc2ef","slug":"191540860411-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए कोना: सेक्टर 19 में दूषित पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए कोना: सेक्टर 19 में दूषित पानी की आपूर्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
सेक्टरों में आ रहा गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। 7 नवंबर तक पानी की अधिक किल्लत रहेगी। जहां पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां दूषित पानी आ रहा है। कई सेक्टर में काला पानी आ रहा है। जो किसी काम का नहीं है। लोगों ने बताया कि पानी इतना गंदा आ रहा है कि बाल्टी काली पड़ गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बताया पिछले कई दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके साथ ही पानी का प्रेशर भी बहुत कम है। आखिर कब तक हम लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ेगा।
विज्ञापन
घर का कोई काम पानी के बिना नहीं हो पा रहा है। अगर प्राधिकरण योजना तैयार करे तो पानी की समस्या से निजात मिल सकती है, लेकिन वह हर साल पानी की आपूर्ति एक माह के लिए बाधित कर देता है।
विज्ञापन
सड़क के बीचोबीच झुका हुआ है पेड़
नोएडा। सेक्टर-30 व 31 के बीच की सड़क पर एक पेड़ पूरी तरह से झुक गया है। पेड़ की लंबाई अधिक है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है। इस सड़क से रोजाना वाहन आते-जाते रहते हैं। अगर पेड़ गिर गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। साथ ही गाड़ी को नुकसान हो सकता है। इसके लिए सेक्टर-100 सेंचुरी अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने हार्टिकल्चर विभाग को सूचना दी है। हालांकि अब तक पेड़ की कटाई नहीं की गई है।