{"_id":"5ba1563a867a557ec524c440","slug":"191537300026-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने शहर में शुरू किया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने शहर में शुरू किया स्वच्छता अभियान
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्वच्छता अभियान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार से शहर में सफाई अभियान की शुरुआत की। पहले चरण में यह अभियान 5 अक्तूबर तक चलेगा।
प्रोजेक्ट इंजीनियर जन स्वास्थ्य-1 विजय रावल ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से पहले दिन सेक्टर-11, 23, 33, 27, 41, रजत विहार सेक्टर-62, 93, 94, 95, 72 और 80 को सफाई अभियान के लिए चयनित किया गया था। इन सभी सेक्टरों में प्राधिकरण की टीम ने सफाई की। अभियान के तहत प्रत्येक सेक्टर में दो घंटे तक सड़कों की सफाई कराई गई। सड़कों के पास पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा किया गया। अभियान में प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों के अलावा स्थानीय आरडब्ल्यूए ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुबह 7 बजे से ही लोगों ने प्राधिकरण की टीम का स्वागत करते हुए सफाई कार्य में सहयोग किया। इसमें स्थानीय आरडब्ल्यूए का खासा सहयोग रहा। प्राधिकरण की ओर से प्रत्येक सेक्टर में सफाई के लिए एक अधिकारी-कर्मचारी को नामित किया गया था। सेक्टरों में समन्वय की जिम्मेदारी उसी कर्मचारी की रही। यही नहीं, उक्त कर्मचारी ने टीम को वहां तक लाने और पूरी सफाई कराने का जिम्मा संभाला।