{"_id":"5b9ae50e867a557f6249fb76","slug":"191536877838-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंपेक्ट: अट्टा मार्ग पर डबल यू-टर्न देगा जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंपेक्ट: अट्टा मार्ग पर डबल यू-टर्न देगा जाम से राहत
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: अट्टा मार्ग पर डबल यू-टर्न देगा जाम से राहत
चाइना कट बंद होने से परेशान मार्केट एसोसिएशन ने दिया सुझाव
ट्रैफिक पुलिस ने सहमति जताते हुए अमल का भरोसा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर के मिनी कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर-18 पर मंडरा रहे संकट ने कारोबारियों की बेचैनी बढ़ा दी है। बाजार से ग्राहक गायब हैं, कारोबार में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में हाल ही में बंद किए गए चाइना कट को फिर से खोलने की मांग उठने लगी है।
इस मुद्दे को 13 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद मार्केट एसोसिएशन ने प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर अट्टा मार्ग पर डबल यू-टर्न बनाने का सुझाव दिया है। इस सुझाव पर ट्रैफिक पुलिस ने भी सहमति जताई है। मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके जैन ने बताया कि अट्टा मार्ग पर चाइना कट के दोनों ओर 50 मीटर की दूरी पर यू-टर्न बनाकर समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। अट्टा पीर से सेक्टर-18 में प्रवेश करने वाले वाहन यू-टर्न लेकर आसानी से बाजार में प्रवेश कर सकेंगे। बाजार से निकलने वाले वाहन अट्टा पीर की ओर 50 मीटर चलकर यू-टर्न लेकर भंगेल की ओर जा सकेंगे। इस बारे में एसपी ट्रैफिक अनिल झा और प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने इस सुझाव पर अमल करने का भरोसा दिलाया है। जब तक डबल यू-टर्न नहीं बनता चाइना कट को खोलने की मांग एसोसिएशन ने की है।