{"_id":"5b520d1d4f1c1b27618b5dcb","slug":"191532103965-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी चाकू से हमला
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार
एजेंसी
बर्लिन। जर्मनी में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने बस में चाकू से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बस पूरी तरह भरी हुई थी और लोकप्रिय बीच ट्रावेमुएंडे जा रही थी। जैसे ही बस ल्यूबेक नामक शहर में पहुंची, 34 वर्षीय एक शख्स ने चाकू निकाला और लोगों पर हमला शुरू कर दिया। हालांकि इस हमले में किसी की जान नहीं गई। लेकिन एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायलों की संख्या का भी पता नहीं चल पाया है। व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने के बाद बस में हंगामा हो गया। जिसके बाद ड्राइवर ने बस रोक दी और लोग जैसे-तैसे बाहर निकले। पुलिस ने इस मामले में 34 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह जर्मनी का ही नागरिक है। हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि हमला करने वाला कोई ईरानी शख्स है।