फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला से यौन शोषण की सजा शादी

महिला से यौन शोषण की सजा शादी

Sun, 25 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
महिला से यौन शोषण की सजा शादी
महिला से यौन शोषण की सजा शादी
विज्ञापन


पुन्हाना उपमंडल के गांव जैतलका में एक दर्जन गांवों के प्रमुख लोगों की पंचायत ने एक फैसला सुनाया है। महिला के साथ एक साल तक यौन शोषण कर उसे गर्भवती बनाने पर पंचायत ने 60 साल के बुजुर्ग 40 वर्षीय महिला के साथ शादी करने का हुक्म सुना दिया। जिस पर दोनों ने अमल करते हुए पहले नूंह की एक अदालत में कोर्ट मैरिज की, फिर काजी ने निकाह पढ़ाकर दोनों को पति-पत्नी के बंधन में बांध दिया। मामला 19 मार्च का है। इलाके के लोग पंचायत के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए तारीफ कर रहे हैं। निकाह के दौरान महिला का पिता और दूसरे पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। वहीं कोर्ट मैरिज के दौरान दिए गए हलफनामे पर पंचायत के 11 सदस्य गवाह बने हैं।
महिला के नजदीकी रिश्तेदार एवं पूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर यूनुस खान ने बताया कि उसकी फुफेरी बहन मामूरी की काफी समय पहले गांव जैतलका निवासी वकील उर्फ बररा के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए, जिनमें लड़की की पैदा होने के कुछ वर्ष बाद मौत हो गई जबकि उसके एक लड़का पैदाइशी दिव्यांग पैदा हुआ। मामूरी के पति वकील की बीमारी के चलते 8 जून 2015 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पेंशन बंधवाने के बहाने गांव जैतलका निवासी मजीद अक्सर उसके पास आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के अवैध संबंध हो गए। महिला को कुछ दिन पहले पेट में दर्द होने पर सास उसे पिनगवां अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। जहां जांच में पता चला कि महिला गर्भवती है। परिवार को घटना की जानकारी होने के बाद इसकी एक शिकायत महिला थाना नूंह में दी गई। मामला दर्ज होने से पहले ही गांव जैतलका में 16 मार्च को पंचायत बुलाई गई जिसमें गांव जैतलका, लुहिंगा कलां, नीमका सहित एक दर्जन गांवों के प्रमुख लोगों की पंचायत हुई। पंचायत ने महिला और आरोपी दोनों पक्षों को सुना तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सात बच्चों का पिता है मजीद
सात बच्चों के पिता 60 वर्षीय आरोपी मजीद के सामने पंचायत ने दो विकल्प रखे। या तो वह महिला से शादी कर ले या फिर वह कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाए। आखिरकार मजीद पंचायत के सामने सरेंडर करते हुए पीड़ित महिला के साथ शादी करने को राजी हो गया। पंचायत के प्रमुख लोगों ने 19 मार्च को नूंह में पहले निकाह कराया, बाद में अदालत से कोर्ट मैरिज कराई। कोर्ट मैरिज पर हसन मोहम्मद, बसीरा, साहब खां, हाकम, हिम्मत, जुहरू, आमीन, शकील, रफीक, जाकिर और पूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर मोहम्मद यूनुस खान सहित कुल 11 प्रमुख लोग गवाह बने हैं। निकाह के दौरान महिला का पिता और परिजन भी मौजूद रहे।
----------
फोटो--शादी के बंधन में बंधे पति-पत्नी।
फोटो 2 निकाहनामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed