फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1904 Buyers lose patience, take to the streets

Noida News: 1904 खरीदारों का टूटा सब्र, सड़क पर प्रदर्शन

Sat, 01 Nov 2025 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
1904 Buyers lose patience, take to the streets
आम्रपाली आदर्श आवास योजना प्रोजेक्ट का 2020 से चल रहा काम, अब तक नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन

मार्च-2025 में होमबायर्स को किया जाना था हैंडओवर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के आम्रपाली लेजर वैली स्थित आम्रपाली आदर्श आवास योजना प्रोजेक्ट के खरीदारों ने शनिवार को निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) पर फ्लैट्स नहीं सौंपने का आरोप लगाया है।
होमबायर्स का कहना है कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आम्रपाली समूह की सभी परियोजना का निर्माण एनबीसीसी को करना था। जिसके बाद 2020 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, लेकिन काम की रफ्तार बहुत ही धीमी रही। इसी वर्ष कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे पुराने ठेकेदार को बर्खास्त करके नए ठेकेदार का चयन किया गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा एनबीसीसी ने सर्वोच्च न्यायालय को आश्वासन दिया था कि आम्रपाली प्रोजेक्ट्स में 22,000 फ्लैट्स 2024 के अंत तक पूरे हो जाएंगे, जिसमें आदर्श आवास योजना के नाम से बन रहे कुल 1904 फ्लैट को मार्च 2025 में हैंडओवर के लिए निर्धारित किया गया था। कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक होमबायर्स को उनका घर नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमबायर्स ने बताया कि प्रदर्शन लगभग चार घंटे तक चला। खरीदारों ने साइट तक पहुंचने वाली सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और एनबीसीसी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उनका कहना है कि जिस प्रकार से अभी काम चल रहा है। उस हिसाब से अगले 1.5 वर्ष में भी यह प्रोजेक्ट नहीं पूरा हो सकता।
उन्होंने बताया कि पहले आम्रपाली ने सालों तक प्रोजेक्ट को विलंब किया और अब एनबीसीसी भी उसी तरह से कार्य कर रहा है, फिर सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट का क्या औचित्य रह गया। जब हमें फिर से आकर प्रदर्शन ही करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कोई भी एनबीसीसी अधिकारी साइट पर नहीं पहुंचा।


सर्वोच्च न्यायालय से करेंगे जांच की मांग
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि हम लोग एनबीसीसी को किए गए भुगतान की जांच की मांग सर्वोच्च न्यायालय में करेंगे। कोर्ट से अपील करेंगे कि एनबीसीसी सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दे कि आखिर यह प्रोजेक्ट कब पूरा होगा। यह भी चेतावनी दी है कि अगर प्रोजेक्ट पर काम की रफ्तार नहीं बढ़ी तो इसी तरह से आगे भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed