{"_id":"6894a5d2cdeb6220a504cb9f","slug":"19-schools-will-not-be-merged-400-children-get-relief-grnoida-news-c-1-1-noi1388-3258493-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 19 स्कूलों का नहीं होगा विलय, 400 बच्चों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 19 स्कूलों का नहीं होगा विलय, 400 बच्चों को राहत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के 19 परिषदीय स्कूलों का विलय नहीं होगा। इन स्कूलों के बच्चे अब अपने पूर्व विद्यालय में ही पढ़ेंगे। यह फैसला बेसिक शिक्षा विभाग ने लिया है। दरअसल इन विद्यालयों का विलय जिन स्कूलों में किया गया था वे एक किमी से ज्यादा दूर हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए विभाग ने यह फैसला किया है। इससे 400 बच्चों को राहत मिलेगी।
शासन के निर्देश पर जिले में 50 से कम छात्रों वाले 72 स्कूलों के विलय का निर्देश जारी किया गया था। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नंगला चीती का प्राथमिक विद्यालय चीती में विलय हुआ है जिसकी दूरी दो किमी है। ऐसे कई स्कूल हैं जिनका विलय निरस्त किया जाना चाहिए।
इन स्कूलों का विलय रुका
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि इन स्कूलों में करीब 400 बच्चे हैं जो अब अपने घर के नजदीक के विद्यालय में ही जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दनकौर ब्लॉक के धनौरी, खेरली भाव, अमीनाबाद, दादरी ब्लॉक के दादूपुर, दयानगर, भोगपुर, जेवर ब्लॉक के खेड़ा तीर्थली, नगला श्रीगोपाल और बिसरख ब्लॉक सुनपुरा-दो स्कूलों समेत अन्य के विलय का फैसला निरस्त किया गया है।