{"_id":"68d41737550cf900cc0aabc1","slug":"187-hectares-of-land-will-be-awarded-in-the-last-week-of-the-month-noida-news-c-23-1-lko1064-76279-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: माह के अंतिम सप्ताह में 187 हेक्टेयर भूमि का होगा अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: माह के अंतिम सप्ताह में 187 हेक्टेयर भूमि का होगा अवार्ड
विज्ञापन
फोटो
-नोएडा हवाई अड्डे के दूसरे चरण के पहले फेज में हुए भूमि अधिग्रहण का मामला
-विस्थापित परिवारों को बसाने के लिए 7 गांवों की ली जाएगी भूमि
-प्रशासन करेगा प्रभावित किसानों को मुआवजा बांटने की कवायद
संदीप वर्मा
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे विस्तारीकरण के लिए दूसरे चरण के पहले फेज के लिए हुए भूमि अधिग्रहण से विस्थापित परिवारों के लिए भूमि का अवार्ड किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सात गांवों की 189.76 हेक्टेयर भूमि का अवार्ड किया जाएगा। इसके साथ-साथ जिला प्रशासन किसानों को मुआवजे की राशि बांटने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण स्टेज-2, फेज-1 में विस्थापित होने वाले परिवारों को सात गांवों में स्थापन के लिए भूमि चिह्नित कर अर्जन की गई है। इनमें जेवर बांगर, सादुल्लापुर उर्फ मॉडलपुर, फलैदा बांगर, करौली बांगर, तिरथली, धनपुरा और मेहंदीपुर बांगर गांव शामिल हैं। इस फेज में विस्थापित होने वाले परिवारों को बसाने के लिए ली जाने वाली भूमि के संबंध में सामाजिक समाघात निर्धारण की रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सहमति 5 नवंबर 2024 को ही दे दी गई थी। इसके अंतर्गत सात गांवों की 189.76 हेक्टेयर भूमि पर के लिए अधिसूचना 30 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। भूमि अर्जन के लिए शासन की ओर से दो मई 2025 को घोषणा की गई। अब शासन की ओर से प्रतिकर (मुआवजा) की प्रक्रिया जारी है। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रतिकर का अवार्ड शासन की ओर से स्वीकृत कर जिला प्रशासन शुरू करेगा।-- -
कौन से गांव की कितनी भूमि का किया गया अर्जन (हैक्टेयर में)
जेवर बांगर-13.11
सादुल्लापुर उर्फ मॉडलपुर-63.48
फलैदा बांगर -16.64
करौली बांगर -35.54
तिरथली-0.44
धनपुरा -42.60
मेहंदीपुर बांगर-17.93
-- --
कुल भूमि-189.76 हैक्टेयर
-- --
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण के पहले फेज में विस्थापित परिवारों को बसाने के लिए सात गांवों की कुल 189.76 हैक्टेयर भूमि का अर्जन किया जा रहा है। इस भूमि के लिए इन सात गांवों के किसानों को भूमि का अवार्ड (प्रतिकर) सितंबर-2025 के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चू सिंह, एडीएम जिला गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
-नोएडा हवाई अड्डे के दूसरे चरण के पहले फेज में हुए भूमि अधिग्रहण का मामला
-विस्थापित परिवारों को बसाने के लिए 7 गांवों की ली जाएगी भूमि
-प्रशासन करेगा प्रभावित किसानों को मुआवजा बांटने की कवायद
संदीप वर्मा
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे विस्तारीकरण के लिए दूसरे चरण के पहले फेज के लिए हुए भूमि अधिग्रहण से विस्थापित परिवारों के लिए भूमि का अवार्ड किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सात गांवों की 189.76 हेक्टेयर भूमि का अवार्ड किया जाएगा। इसके साथ-साथ जिला प्रशासन किसानों को मुआवजे की राशि बांटने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण स्टेज-2, फेज-1 में विस्थापित होने वाले परिवारों को सात गांवों में स्थापन के लिए भूमि चिह्नित कर अर्जन की गई है। इनमें जेवर बांगर, सादुल्लापुर उर्फ मॉडलपुर, फलैदा बांगर, करौली बांगर, तिरथली, धनपुरा और मेहंदीपुर बांगर गांव शामिल हैं। इस फेज में विस्थापित होने वाले परिवारों को बसाने के लिए ली जाने वाली भूमि के संबंध में सामाजिक समाघात निर्धारण की रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सहमति 5 नवंबर 2024 को ही दे दी गई थी। इसके अंतर्गत सात गांवों की 189.76 हेक्टेयर भूमि पर के लिए अधिसूचना 30 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। भूमि अर्जन के लिए शासन की ओर से दो मई 2025 को घोषणा की गई। अब शासन की ओर से प्रतिकर (मुआवजा) की प्रक्रिया जारी है। सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रतिकर का अवार्ड शासन की ओर से स्वीकृत कर जिला प्रशासन शुरू करेगा।