{"_id":"69109a6add2f2c7b830b4758","slug":"187-ayushman-arogya-mandirs-to-be-opened-in-the-capital-cm-noida-news-c-340-1-del1011-111746-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में शुरू होंगे 187 आयुष्मान आरोग्य मंदिर : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में शुरू होंगे 187 आयुष्मान आरोग्य मंदिर : सीएम
विज्ञापन
किराए के भवन में संचालित नहीं किए जाएंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर
-- -- -- -- -- --
168 आरोग्य मंदिर संचालित हैं वर्तमान में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली में दिसंबर तक 187 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में यहां 168 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। राजधानी में सुलभ, किफायती और सर्वांगीण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की पहल जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब अपने स्वास्थ्य केंद्र किराए के स्थलों पर नहीं चलाएगी क्योंकि सरकार के पास आरोग्य मंदिरों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हैं। दिल्ली सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को अपने घर के पास ही समुचित चिकित्सा सुविधाएं मिलें ताकि उन्हें बार-बार अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़े। आरोग्य मंदिरों की स्थापना आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत की जा रही है जिसके अंतर्गत उप-स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उन्नत कर एक समग्र केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों में ओपीडी सेवा, जांच, मुफ्त दवाइयां, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, नेत्र एवं ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य रोगों की प्रारंभिक जांच व उपचार तथा आपातकालीन सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं।