{"_id":"5c2cf594bdec2256bb251c1b","slug":"181546450324-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने प्रश्नपत्र हल कर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने प्रश्नपत्र हल कर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने प्रश्नपत्र हल कर आत्मविश्वास बढ़ाएंगे छात्र
फरीदाबाद। हरियाणा बोर्ड के तहत परीक्षाएं देने वाले छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पुराने पांच साल के प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा प्रारूप व जवाब लिखने की रणनीति बताने की योजना है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विगत पांच वर्षों के प्रश्न पत्र ऑनलाइन कर दिए हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशी अहलावत ने बताया कि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल कर सकें, इसलिए अभ्यास रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर बोर्ड पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थी परीक्षा प्रारूप को समझ सकेंगे। शशी अहलावत ने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षाओं से पहले प्रारूप संबंधी जानकारी होना बेहद जरूरी है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास आएगा। परीक्षा तैयारी मूल्यांकन करने में भी यह मुहिम कारगर होगी। उन्होंने बताया कि फरवरी के शुरुआत में ही परीक्षा डेटशीट आने की संभावना है। ऐसे में अतिरिक्त कक्षाएं ले रहे विद्यार्थियों के साथ अभ्यास प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को विगत वर्षों के प्रश्नपत्र हासिल करने में परेशानी न हो इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर इन्हें ऑनलाइन कर दिया गया है।