फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   वाटर सप्लाई सेंटर चलते नहीं और दिया जा रहे वेतन मामले पर सरपंचों को रिकर्वरी का नोटिस

वाटर सप्लाई सेंटर चलते नहीं और दिया जा रहे वेतन मामले पर सरपंचों को रिकर्वरी का नोटिस

Thu, 06 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
वाटर सप्लाई सेंटर चलते नहीं और दिया जा रहे वेतन मामले पर सरपंचों को रिकर्वरी का नोटिस
‘पंप ऑपरेटर है नहीं, उठ रहा वेतन’ मामले में सरपंचों से जवाब तलब
विज्ञापन

- जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी भी सख्त, अधीनस्थ अधिकारियों से मांगा जवाब
- संतोषजनक नहीं मिलने पर की जाएगी विभागीय और कानूनी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। पुन्हाना डिविजन के दो दर्जन से अधिक गांवों में पंप ऑपरेटरों का कथित तौर से फर्जी वेतन लिए जाने के आरोपों की अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से खबर छापे जाने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग जागा है। विभाग के एसडीओ पुन्हाना ने इस मामले में सरपंचों को नोटिस थमाकर उनकी पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों का रिकॉर्ड मांगा है। जवाब न देने पर रिकवरी के आदेश दिए हैं। उधर जनस्वास्थ्य विभाग पलवल/मेवात के कार्यकारी अभियंता जनक राज ने एसडीओ और जेई से पूरे रिकॉर्ड के साथ जवाब तलब किया है।
कनिष्ठ अभियंता मुफीद ने बताया कि उन्हें ‘अमर उजाला’ के माध्यम से पता चला कि कुछ गांवों में वाटर सप्लाई पर कर्मचारियों के नाम पर सरपंच गलत वेतन ले रहे हैं। उन्हें ऐसा भी पता चला है कि पंचायत ने प्रस्ताव किसी कर्मचारी के नाम का दिया है जबकि वेतन किसी और को दिया जा रहा है। ऐसा मामला फलैंडी गांव का सामने आया है। उन्होंने फलैंडी की महिला सरपंच से इसका जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि फलैंडी सरपंच की ओर से गांव में अनिल पुत्र हरचंदा को पंप ऑपरेटर के पद पर पंचायत की तरफ लगाने के लिए 30 मार्च 2016 को प्रस्ताव दिया था लेकिन सरपंच द्वारा वेतन अनिल की बजाय किसी सलीम नाम के व्यक्ति को दिया जा रहा है। इस बारे में सरपंच से रिकॉर्ड मांगा गया है। उसके बाद अगर जवाब सही नहीं दिया गया तो उनसे सारे वेतन की रिकवरी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जेई ने बताया कि गांव में वाटर सप्लाई पर कर्मचारी की तैनाती पंचायत के प्रस्ताव देने पर की जाती है। अगर कोई सरपंच प्रस्ताव गलत देता है तो जिम्मेदारी सरपंच की होती है। उन्होंने बताया कि ऐसी अन्य पंचायतों को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर जनस्वाथ्य विभाग पलवल/मेवात के कार्यकारी अभियंता जनक राज ने बताया कि उन्होंने ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर की कटिंग के साथ पुन्हाना के एसडीओ और जेई से पूरे रिकॉर्ड के साथ जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाने पर जहां विभागीय कार्रवाई की जाएगी वहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग पुन्हाना डिविजन में कथित तौर से कई दर्जन फर्जी पंप ऑपरेटर लगाए जाने की खबर को ‘अमर उजाला’ ने गत 4 दिसंबर को ‘पंप ऑपरेटर है नहीं, पंचायत खाते में हर माह डाल रहे हैं वेतन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसपर उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed