फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एनटीपीसी की दीवारों पर होगी कलाकृति

एनटीपीसी की दीवारों पर होगी कलाकृति

Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी की दीवारों पर होगी कलाकृति
एनटीपीसी अंडरपास की दीवारों पर दिखेगी कलाकृति
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-33 एनटीपीसी अंडरपास का काम प्रगति पर है। यहां अंडरपास की दीवारों पर पहले टाइल्स लगाई जानी थीं, लेकिन अब पेंटिंग से दीवारें चमकेंगी। यहां दो दिनों से पेंटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए एक स्थानीय कलाकार का चयन किया है, जो निशुल्क पेंटिंग का काम करेगा। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि टाइल्स का पैसा बचेगा। वहीं, पेंटिंग के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। अंडरपास की दीवारों पर देवी-देवताओं, राजा-रानी, कल्प वृक्ष जैसी कलाकृतियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा, प्राधिकरण की योजना के मुताबिक रजनीगंधा अंडरपास का भी इसी तरह से रंग-रोगन होगा। यहां भी कलाकृतियों से अंडरपास की दीवारें खिल उठेंगी। प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed