{"_id":"5b81725442c792466049acf9","slug":"181535210068-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य केंद्रों पर पोषण अभियान की शुरुआत
नोएडा। राज्य स्तर पर योजना पोषण अभियान के तहत जिले में सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और एएनएम उप केंद्रों पर पोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सीधे प्रसारण के जरिये जिला चिकित्सालयों से संपर्क साधा। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में मेले का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समर्पण भाव से एक तय समय सीमा में बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराना होगा। इसे एक सरकारी कार्य की तरह नहीं, बल्कि एक अभियान के रूप में लेकर चलना होगा। तभी हम अपने गांव, क्षेत्र, जिले और प्रदेश को कुपोषण मुक्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने भी कुपोषण को समाप्त करने का आह्वान किया। मेले में स्वास्थ्य विभाग आईसीडीएस और पंचायती राज विभाग के स्टॉल लगाए गए। ब्यूरो