{"_id":"5abbd5b84f1c1be9298b465f","slug":"181522259384-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के दस्तावेज होने के बावजूद काटा चालान, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के दस्तावेज होने के बावजूद काटा चालान, वीडियो वायरल
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के दस्तावेज होने के बावजूद काटा चालान, वीडियो वायरल
गुरुग्राम। शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान तो पुलिस काट ही रही है। इन चालान की एवज में कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी मनमानी भी कर रहे हैं। ऐसा ही मनमानी करने का मामला खांडसा चौक पर सामने आया है, जहां एक ट्रैफिक एएसआई द्वारा बाइक के सभी दस्तावेज होने के बावजूद भी उसका चालान काटकर बाइक जब्त की गई। बिना दस्तावेज के ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा 7100 रुपये का चालान बनाया गया है। पीड़ित व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो डीसीपी ट्रैफिक ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच बैठा दी है।
गौरतलब है कि गुरुग्राम निवासी सूरजभान ने पिछले दिनों एक नई बाइक खरीदी थी। इस बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। मंगलवार शाम को वह इस बाइक से जा रहे थे कि सेक्टर-37 स्थित खांडसा चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। आरोप है कि यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उनसे दस्तावेज मांगे। जब तक उन्होंने दस्तावेज पेश किए तब तक यहां तैनात ट्रैफिक एएसआई ने उनकी बाइक के दस्तावेज न होने की धारा लगाते हुए उनकी बाइक जब्त कर ली। इस पर उन्होंने एएसआई से बात की तो वह भड़क उठे। इस पर युवक ने मौके पर ही दस्तावेज दिखाते हुए उसका वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। यह वीडियो जब डीसीपी ट्रैफिक के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए इस पर जांच के आदेश जारी कर दिए।
डीसीपी ट्रैफिक दीपक गहलावत ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी से करवाई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--------