फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.80 crore cheated from ITBP retired officer by making obscene video

मथुरा के लिए : अश्लील वीडियो बनाकर आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर से ठगे 1.80 करोड़

Tue, 07 Feb 2023 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
1.80 crore cheated from ITBP retired officer by making obscene video
दिल्ली पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन


अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ठगी रकम
------------------
20 से ज्यादा खाते आरोपियों ने इस्तेमाल किए

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने की धमकी देकर आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर से 1.80 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पहले तो सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने और फिर तरह-तरह की धमकी देकर पैसे वसूले गए। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जारिफ, नीरज व अजीत सिंह को गिरफ्तार कर मामले का भंडाफोड़ किया है। ठगी की रकम के लिए 20 से ज्यादा खाते इस्तेमाल किए गए थे।

आईटीबीपी के सेवानिवृत्त कमांडेंट ने दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस को शिकायत दी थी कि वह व्हाट्सएप के जरिये एक युवती के संपर्क में आए थे। कुछ दिन युवती से बात हुई। इसके बाद वीडियो कॉल होने लगी। कुछ दिन बाद युवती ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित के पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का इंस्पेक्टर रामकुमार मल्होत्रा बताते हुए पैसे ठग लिए। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित को फोन किया कि जिस युवती से बात करते थे उसने खुदकुशी कर ली है। ऐसे में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो रहा है। इसके बाद आरोपियों ने सीनियर पुलिस अफसर व गृहमंत्रालय का अधिकारी बताकर मामले को रफादफा करने की बात कहकर और पैसे ऐंठ लिए। इस तरह आरोपियों ने 1.80 करोड़ रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी पैसे मांग रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर वसंतकुंज (साउथ) थाने में मामला दर्ज किया गया। एसीपी रमेश चंदरलांबा की देखदेख में पुलिस टीम ने करीब 200 मोबाइल व 20 बैंक खातों की डिटेल खंगाली। इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट की टीम ने मथुरा व भरतपुर में दबिश देकर गांव बास नंदेरा, तहसील कामा, जिला भरतपुर निवासी जारिफ (30) और गांव अगरयाला जिला मथुरा निवासी नीरज (22) व अजीत सिंह (23) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




जारिफ है गिरोह का सरगना

जारिफ गिरोह का सरगना है। जल्द पैसा कमाने के लिए वह ठगी करने लगा। पीड़ित से जारिफ अधिकारी बनकर बात करता था। जारिफ ने अपने हिस्से की रकम से थार जीप और कृषि भूमि खरीद ली थी। आरोपी के कब्जे से थार बरामद कर ली गई है। नीरज को ठगी की रकम में से 17.5 लाख रुपये मिले थे। अजीत को 41.5 लाख रुपये मिले थे। आरोपी खुद ही लड़की बनकर पीड़ित से बात करते थे। पीड़ित को कॉल कर अश्लील वीडियो बना लेते थे। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ठगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article