{"_id":"68c2dda9cac80651b00b58b2","slug":"18-new-routes-of-dtc-buses-fixed-in-yamunapar-service-will-be-available-till-the-last-mile-noida-news-c-340-1-del1011-104500-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुनापार में डीटीसी बसों के 18 नए रूट तय, अंतिम छोर तक मिलेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुनापार में डीटीसी बसों के 18 नए रूट तय, अंतिम छोर तक मिलेगी सेवा
विज्ञापन
तीन प्रमुख डिपो ईस्ट विनोद नगर, शास्त्री पार्क और गाजीपुर से शुरू होंगे नए रूट
-- -- -- -- -- -- --
01 हजार से अधिक बस स्टॉप कवर होंगे
3,800 नई ई-बसें छह माह में शामिल कीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए यमुनापार में डीटीसी बसों के 18 नए रूटों की पहचान की है। यह पहल आईआईटी दिल्ली की तकनीकी सहायता से रूट रेशनलाइजेशन प्रक्रिया के तहत की गई है।
बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से सड़कों पर जाम भी कम होगा। इसके अलावा मेट्रो लाइनों से भी जोड़ा जा सकेगा। रूट रेशनलाइजेशन का मुख्य उद्देश्य राजधानी के अंतिम छोर तक बस सेवा पहुंचाना और उन क्षेत्रों को भी सार्वजनिक परिवहन से जोड़ना है जहां पहले बसें नहीं चलती थीं। इस योजना से करीब एक हजार से अधिक बस स्टॉप कवर किए जाएंगे। दिल्ली के तीन प्रमुख डिपो ईस्ट विनोद नगर, शास्त्री पार्क और गाजीपुर से नए रूट शुरू होंगे।
ईस्ट विनोद नगर डिपो से 11 रूट तय किए गए हैं। इनमें पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया से प्रियदर्शनी विहार, गणेश नगर से शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन से न्यू मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया और आनंद विहार आईएसबीटी से अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन तक रूट शामिल हैं। वहीं, शास्त्री पार्क डिपो से चार रूट तय किए गए हैं जिनमें सीलमपुर मेट्रो स्टेशन से शिव विहार और गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से सभापुर गांव तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। गाजीपुर डिपो से तीन रूट प्रस्तावित हैं जिनमें गाजीपुर डेयरी फार्म से मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन तक सीधी सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी
डॉ. पंकज ने बताया कि योजना के तहत बसों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई जाएगी और न्यू मंडोली, पटपड़गंज, ताहिरपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ग्रीन और क्लीन दिल्ली के संकल्प को पूरा करने के लिए बीते छह महीनों में डीटीसी के बेड़े में 3,800 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं जिनसे प्रतिदिन लगभग 40 लाख यात्री लाभान्वित हो रहे हैं।
चरणबद्ध तरीके से लागू होगा बस नेटवर्क
मंत्री ने कहा कि रूट रेशनलाइजेशन के जरिए बस नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठा सकें। आउटर रिंग रोड सुधार पर भी तेजी से काम हो रहा है जिससे जाम की समस्या से दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी।