फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18 hr power cut in jewar

जेवर में 16 से 18 घंटे की बिजली कटौती से लोगों को बुरा हाल

Wed, 08 Jul 2020 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
18 hr power cut in jewar
जेवर में 18 घंटे की बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल
विज्ञापन

जेवर। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के लोग रोजाना 16 से 18 घंटे की बिजली कटौती से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि डेढ़ महीने से कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि सब स्टेशन पर लोड अधिक होने से बार-बार बिजली की लाइन में फॉल्ट हो रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारी लोड नहीं बढ़ा रहे हैं। गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेवर कस्बे में दो सब स्टेशन हैं। एक सब स्टेशन से देहात और दूसरे से कस्बे में बिजली आपूर्ति हो रही थी। कस्बे में 33 केवी की लाइन बुलंदशहर के सौंदा हबीबपुर और अलीगढ़ से आती है। करीब डेढ़ माह पहले सब स्टेशन से देहात क्षेत्र को भी जोड़ दिया गया। उसके बाद से करीब 30 किलोमीटर लंबी लाइन पर लगातार फॉल्ट हो रहे हैं। इस लाइन का ज्यादातर हिस्सा सड़क किनारे खड़े पेड़ों के बीच से गुजरता है। हल्की बारिश या आंधी में लाइन पर ब्रेकडाउन हो जाता है। हालांकि विभाग के कर्मचारी लाइन के फॉल्ट को ठीक करने का काम करते है, लेकिन उसमें काफी समय लग जाता है। तब तक कहीं और फॉल्ट हो जाता है। लोगों का आरोप है कि कोरोना की वजह से ज्यादातर गली मोहल्ले सील है। ऐसे में बिजली नहीं आने से समस्या बढ़ गई है। लोड बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed