फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18.39 lack looted from ATM

एटीएम काटकर उड़ाए 18.39 लाख रुपये

Mon, 23 Dec 2019 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
18.39 lack looted from ATM
गुरुग्राम। गांव कांकरोला में एटीएम काटकर बदमाशों ने 18.39 लाख रुपये चोरी कर लिए। रविवार सुबह सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना एटीएम का रखरखाव करने वाली एजेंसी को दी तो कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव कांकरोला में एक्सिस बैंक का एटीएम है। रविवार सुबह सफाई कर्मचारी आया तो उसने पाया कि एटीएम खराब है। उसे कुछ जलने की बदबू आई। कंपनी को फोन कर इसकी जानकारी दी। एटीएम का रखरखाव करने वाली एजेंसी जब यहां पहुंची तो पाया कि एटीएम को गैस कटर के जरिए पीछे से काटा गया है। 18.39 लाख रुपये गायब हैं।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीतपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। एटीएम की सुरक्षा में बैंक की तरफ से कोई सुरक्षाकर्मी नहीं लगा हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed