फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   17,958 people broke traffic rules during Traffic Month

Noida News: यातायात माह में 17,958 लोगोें ने तोड़े ट्रैफिक नियम

Mon, 01 Dec 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 01 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
17,958 people broke traffic rules during Traffic Month
वाहन की जांच करते पुलिस कर्मी 
सुल्तानपुर। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक नहीं दिख रहे हैं। यातायात माह में जिले में 17,958 लोगों का चालान किया गया। नियमों के उल्लंघन में 2,43,20,400 रुपये शमन शुल्क लगाया गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों का पालन कराने में सर्वाधिक कार्रवाई यातायात पुलिस ने की। नवंबर माह में यातायात पुलिस की ओर से 7,051 वाहनों का चालान किया गया, जबकि अन्य 20 थाने की पुलिस ने 10,907 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। नियमों के उल्लंघन में यातायात पुलिस ने 1,34,89,200 रुपये का शमन शुल्क लगाया। यातायात माह में 39 वाहन सीज किए गए हैं। इसमें 29 वाहन यातायात पुलिस व 10 वाहन अन्य थानों की पुलिस ने सीज किया है।
विज्ञापन


ट्रैफिक के बाद कार्रवाई में गोसाईगंज पुलिस नंबर वन, सबसे कम महिला थाने का रिकाॅर्ड
गोसाईगंज थाने की पुलिस अन्य 19 थानों की तुलना में आगे रही। गोसाईगंज पुलिस ने 1148 वाहनों का चालान एक माह में किया। वाहन चालकों पर 8.98 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। सबसे कम कार्रवाई का औसत महिला थाने का है। यहां पर 128 वाहनों का चालान किया। वाहन चालकों पर महिला थाने की पुलिस ने 1.39 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन में अधिकांश युवा वर्ग के लोग
सड़क दुर्घटनाओं में कमी व लोगों की सुरक्षा के दृष्टि से यातायात माह का आयोजन किया जाता है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले अधिकांश युवा वर्ग के हैं। जागरूकता के कार्यक्रम आगे भी चलते रहेंगे। नियमों का पालन आदत में लाना जरूरी है। वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
- रमेश कुमार, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed