{"_id":"5c2cf2cfbdec2257067068c2","slug":"171546449615-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय के परिसर में नहीं खड़े होंगे निजी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय के परिसर में नहीं खड़े होंगे निजी वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय के परिसर में नहीं खड़े होंगे निजी वाहन
फरीदाबाद। लघु सचिवालय की पार्किंग में अब केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिल सकेगा, जिन पर जिला प्रशासन की ओर से जारी स्टिकर होगा। उपायुक्त ने लघु सचिवालय में लगने वाले वाहनों के जमघट को खत्म करने के लिए यह आदेश जारी किया है। सोमवार को लघु सचिवालय के मुख्यद्वार पर तैनात किए गए पुलिस जवानों ने स्टिकर लगे वाहनों के अलावा अन्य को अंदर नहीं जाने दिया। कुछ वाहन चालकों ने पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी से बहस भी की।
लघु सचिवालय परिसर में पार्किंग के लिए भूतल की जगह आरक्षित है, लेकिन यहां प्रशासनिक सामान आदि होने के कारण इसे बंद रखा गया है। उपायुक्त सहित आला अधिकारियों की कार के लिए सुरक्षित जगह के अलावा अन्य कर्मचारी अपने वाहन परिसर में बनी ग्रीन बेल्ट में खड़ी करते हैं। कर्मचारियों के अलावा आम नागरिक भी यहां वाहन खड़े करते हैं। अधिक वाहन होने से जाम की स्थिति हो जाती है। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने पिछले मई में वाहन चालकों को स्टिकर जारी किए थे। हाल ही में उपायुक्त अतुल कुमार ने लघु परिसर का दौरा किया, तो निजी वाहनों का जमावड़ा पाया। उन्होंने पार्किंग ठेकेदार को पत्र जारी कर सख्त आदेश दिया कि बिना स्टिकर लगे वाहनों का प्रवेश किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाए। पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी चिरंजीलाल ने बताया कि पुलिस कर्मियों की मदद से बिना स्टिकर लगे निजी वाहनों को रोका जा रहा है।