फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पीछा किया तो बाइक छोड़कर भागे झपटमार

पीछा किया तो बाइक छोड़कर भागे झपटमार

Wed, 02 Jan 2019 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
पीछा किया तो बाइक छोड़कर भागे झपटमार
पीछा किया तो बाइक छोड़कर भागे झपटमार
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-1-2 चौक पर महिला से पर्स छीनकर भाग रहे बदमाशों के पीछे लोगों ने दौड़ लगा दी। इस पर बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली और ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की टीम ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-22 निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह एनआईटी-1 मार्केट में खरीदारी के लिए आई थी। दोपहर करीब 1.30 वह सेक्टर-22 जाने के लिए 1-2 के चौक पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी, तभी एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए और महिला के हाथ से पर्स छीन कर ले गए। पुलिस के अनुसार, झपटमार हार्डवेयर चौक की तरफ भागे थे। महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहा एक स्कूटर सवार युवक तथा कुछ अन्य लोगों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। लोगों को पीछे आते देख तीनों झपटमार घबरा गए और थोड़ी आगे जाकर उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क पर ही छोड़ दी और गलियों में भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर ही रही थी कि क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने बदमाशों की मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सीआईए ऊंचा गांव टीम के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एसआई मदन गोपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, पर्स में महिला के दो मोबाइल फोन, एक हजार रुपये व कुछ अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed