फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिजली कटौती

बिजली कटौती

Tue, 24 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
 बिजली कटौती
ममूरा गांव में 22 घंटे बाद आई बिजली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। विद्युत विभाग की ओर से हर साल सर्दियों में बिजली का ढांचा सुधारने के लिए काम शुरू करने का विभाग दावा करता है। मगर गर्मी और बारिश आते ही विभाग द्वारा किए गए विकास की पोल खुल जाती है। नोएडा में गमी शुरू होने पर कई-कई घंटे की कटौती होती है। जबकि बारिश आते ही बिजली जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह रही कि ममूरा में 22 घंटे तक बिजली कटाती रहने से लोग गर्मी से परेशान रहे।
दरअसल, नोएडा में यूपीपीसीएल की ओर से बिजली आपूर्ति की जाती है और यहां की ढांचागत व्यवस्था को सही बनाए रखने के लिए नोएडा प्राधिकरण से विद्युत विभाग के अधिकार हर साल लाखों-करोड़ों रुपये लेते हैं। सर्दियों से ही गर्मियों और बरसात के समय की तैयारियां शुरू कर दी जाती है। यह एकाध साल की बात नहीं है। बल्कि पिछले करीब 7 से 8 साल से विद्युत विभाग से भी नोएडा में ढांचा गत व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं और प्राधिकरण से भी मोटी राशि खर्च कराई जाती है। मगर जैसे ही गर्मी शुरू होती है तो कटौती का खेल शुरू हो जाता है। जब बरसात आती है तो लोकल फाल्ट के नाम पर बिजली कटौती की जाती है। अधिकारी आते हैं और हर सल दावा करके चले जाते हैं । मगर नोएडा को बिजली कटौती से निजात नहीं दिला पाते हैं। हर रोज 5 से 10 घंटे नोएडा जैसे शहर में कटौती होने पर लोग सकते में हैं कि वह प्रदेश का सबसे अधिक राजस्व देने वाले जिले में निवास करते हें मगर फिर भी बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाती है। इतनी ठिलाई तो तब हो रही है जब यूपीपीसीएल और प्रदेश सरकार की ओर से नोएडा को 15 अगस्त से नो पावर कट जोन में शामिल करने की घोषणा कर दी जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को भी शहर के कई हिस्सों में बिली कटौती रही। ममूरा गांव में पिछले दो दिन से बिजली कटौती की जा रही है। इसी तरह सेक्टर-34 में सुबह से लेकर शाम तक बिजली कितनी आती है यह तो पता नहीं लेकिन बिजली कितनी बार आती-जाती है इसकी गिनती करना मुशकिल है। सेक्टर के संजय और सुरेश का कहना है कि बिजली की सुबह से लेकर रात तक आंख मिचौनी रहती है और कई-कई घंटे के लिए बिजली गायब हो जाती है। सेक्टर-62, रजत विहार, सेक्टर-40, 15, 105, 16, 17, 18 समेत एक चौथाई शहर में बिजली की भारी किल्लत है। जब लोग शिकायत करने के लिए अधिकारियों को फोन करते हैं तो वह उसका जवाब देना तो दूर फोन तक नहीं उठाते हैं। इसी तरह बिजली विभाग की हेल्प लाइन 1912 भी फेल हो रही है और उस पर भी कोई कॉल नहीं उठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बिजली कट नहीं है। बल्कि ब्रेक डाउन के कारण आपूर्ति को कुछ समय के लिए बंद किया जाता है। जिससे लोकल फाल्ट या अन्य कोई कमी हो तो उसे दूर किया जाता है। शिकायत के लिए उपभोक्ता 1912 पर शिकायत कर सकते हैं।
एसके वर्मा, मुख्य अभियंता नोएडा, यूपीपीसीएल
---------
मनोज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed