{"_id":"6533816d6722328d4f0b562f","slug":"17-89-lakh-challans-will-be-waived-for-traffic-department-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: वाहन चालकों के लिए राहत की खबर, यातायात विभाग के लिए 17.89 लाख चालान होंगे माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: वाहन चालकों के लिए राहत की खबर, यातायात विभाग के लिए 17.89 लाख चालान होंगे माफ
Sat, 21 Oct 2023 01:14 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:14 PM IST
सार
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 तक हुए कुल चालानों में से 17,89,463 वाहनों के चालान माफ करने के साथ चालान राशि जीरो कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिवहन विभाग के बाद अब यातायात पुलिस की तरफ से किए गए चालान भी माफ किए जाएंगे। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 तक हुए कुल चालानों में से 17 लाख 89 हजार 463 वाहनों के चालान माफ करने के साथ चालान राशि जीरो कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद वाहनों के चालान माफ करने की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक यह आदेश सहायक संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से किए गए चालान पर लागू हो रहा था लेकिन अब यातायात पुलिस पर भी होगा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो में ई-चालान की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2018 से हुई है, इससे पहले मैनुअली पर्ची काटकर चालान किए जाते थे। ऐसे में वर्ष 2018 से 2021 के अंत तक 17 लाख 89 हजार 463 वाहनों के चालान निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चालान का पूरा रिकार्ड एनआईसी की तरफ से तैयार वेबसाइट पर अपडेट हो जाता है। वह चाहे तो संबंधित अवधि का एक साथ चालान का रिकार्ड माफ कर सकती है लेकिन उसने प्रदेश सरकार व जिलों के ऊपर छोड़ दिया है। ऐसे में जिले स्तर से पुलिस ने चालान राशि जीरो करने का काम शुरू कर दिया है। कुछ समय बाद ये डाटा अपडेट हो जाएंगे।