फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   162 candidates will try their luck on seven seats

Noida News: सात सीटों पर 162 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

Thu, 09 May 2024 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
162 candidates will try their luck on seven seats
उत्तर पूर्वी में सबसे ज्यादा तो नई दिल्ली में सबसे कम प्रत्याशी, पिछली बार की तुलना में इस बार दो उम्मीदवार कम
विज्ञापन

-----
1.52 करोड़ मतदाता राजधानी में डालेंगे वोट


अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। नामांकन वापसी के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को चार लोकसभा सीटों पर पांच उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। ऐसे में सातों लोकसभा सीटों पर 162 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1.52 करोड़ मतदाता करेंगे। इस बार बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में दो उम्मीदवार कम हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 164 प्रत्याशी मैदान में थे।





नामांकन वापस लेने वालों में चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के एक-एक प्रत्याशी हैं, जबकि दक्षिणी दिल्ली सीट से दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। कुल 265 उम्मीदवारों ने 367 नामांकन दाखिल किए थे जिसमें से 129 नामांकन रद्द हो गए थे। इस तरह से 238 नामांकन स्वीकृत किए गए थे। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस बार अधिकतर प्रत्याशियों ने एक से अधिक नामांकन दाखिल किए थे। उनके एक ही नामांकन को स्वीकृत किया गया। बीते लोकसभा चुनाव में 221 उम्मीदवारों ने 439 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 209 नामांकन रद्द हुए थे, जबकि 9 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया था। कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक नामांकन दाखिल किए थे।
विज्ञापन





नामांकन वापस लेने वालों में तीन निर्दलीय

नामांकन वापस लेने वाले पांच उम्मीदवारों में से तीन निर्दलीय हैं, जबकि दो छोटी पार्टियों के उम्मीदवार हैं। इसमें दक्षिणी दिल्ली से जय महा भारत पार्टी से शंकर डे और पूर्वी दिल्ली से जिंदाबाद क्रांति पार्टी से नरेंद्र नंदा भाई राजपूत हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों में उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से गीता, चांदनी चौक से रमेश और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से राम गोपाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





हर पाेलिंग बूथ पर होगी दो ईवीएम

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न हो सकते हैं। इससे अधिक उम्मीदवार होने पर दूसरी ईवीएम रखी जाती है। दिल्ली में हर लोकसभा सीट पर वर्तमान में 16 से अधिक उम्मीदवार हैं। सबसे कम 17 उम्मीदवार नई दिल्ली और सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर हैं। ऐसे में हर पोलिंग बूथ पर दो ईवीएम रखी जाएंगी।


प्रत्याशियों की संख्या

लोकसभा सीट---चुनाव वर्ष 2019---2024

चांदनी चौक--26--25

उत्तर पूर्वी दिल्ली--24--28

पूर्वी दिल्ली--26--20

नई दिल्ली--27--17

उत्तर पश्चिम दिल्ली--11--26

पश्चिमी दिल्ली--23--2

दक्षिण दिल्ली--27--22






इतने मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

लोकसभा सीट-----पुरुष------महिला-----ट्रांसजेंडर----18-19 वर्ष---85 वर्ष से अधिक-----दिव्यांग

चांदनी चौक------883760-----762030----168-----22517--------15875------8033

उत्तर पूर्वी दिल्ली----1326040----1136970---149----41744---12030----14394

पूर्वी दिल्ली----1151211----9692690----104----35104-----12917-----10165

नई दिल्ली----830190-----694803------78---22494----16614-------6042

उत्तर पश्चिमी दिल्ली---1383711----1183450---262----44346----11545----13799

पश्चिमी दिल्ली----1370398----1217448---131----46987-----17798-----13741
दक्षिणी दिल्ली ----1267484----1023944----336----38846----11044----11306
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article