{"_id":"5c1fd8febdec2257057f2b5e","slug":"161545591038-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज देखने जा रहे बच्चों की वैन खाई में गिरी, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज देखने जा रहे बच्चों की वैन खाई में गिरी, 15 घायल
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुर से आगरा ताजमहल देखने जा रहे स्कूली बच्चों की वैन जेवर-झाझर मार्ग पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो शिक्षक, चालक और 12 बच्चे जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
घायलों को पुलिस ने वैन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। नौ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि तीन बड़ों के साथ रेहान, निशा व नेहा नाम के बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जहांगीरपुर निवासी अध्यापक शमशाद, पत्नी तहमीना और चालक जितेंद्र अपने स्कूल के 12 बच्चों को आगरा में ताजमहल दिखाने ले जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे सबोता कट के पास सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में वैन जा गिरी।
विज्ञापन
कुछ ही दूरी पर मौजूद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस वालों ने वैन के पीछे का शीशा तोड़कर किसी तरह बच्चों व अध्यापकों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अभी तक पुलिस को किसी तरह की शिकायत नही मिली है।