{"_id":"5bf1c0afbdec2269b345a70b","slug":"161542570159-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुबेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुबेला
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
एमआर वैक्सीन के लिए बच्चों को भेजेंगे निमंत्रण पत्र
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग आगामी एमआर वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों को निमंत्रण पत्र भेजेगा। ताकि बच्चों के जरिये अभिभावकों को इस संबंध में जानकारी मिल सके। सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से संपर्क किया गया है। विभाग बच्चों की संख्या के आधार पर उन्हें एमआर वैक्सीन कैंपेन का हिस्सा बनने का निमंत्रण पत्र देगा। जिसके बाद स्कूल बच्चों को यह पत्र बाटेंगे। विभाग के अधिकारी बच्चों की पैरेंटस टीचर मीटिंग में उपस्थित होकर इस संबंध में जानकारी साझा करेंगे। खसरा और रूबेला से पीड़ित बीमारियों से बचाव के लिए यह टीका बच्चों को दिया जाता है। ब्यूरो