फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कुचला, एक की मौत

कुचला, एक की मौत

Wed, 10 Oct 2018 07:12 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
कुचला, एक की मौत
ज्योति कलश ला रहे तीन लोगों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-125 में सोमवार रात ज्योति कलश लेकर आ रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दनकौर गांव के बुलंदखेड़ा निवासी देवेंद्र, बुधराम और गौरव गांव के लोगों के साथ दिल्ली के कालका मंदिर गए थे। वहां से ज्योति कलश लेकर तीनों पैदल ही घर लौट रहे थे। जब वे एमिटी विश्वविद्यालय के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। तीनों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देवेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गौरव व बुधराम घायल हैं। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed