{"_id":"5b9fed58867a557f6a2a38c8","slug":"161537207640-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बिगड़ती यातायात व्यवस्\nथा से व्यापारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बिगड़ती यातायात व्यवस् था से व्यापारी नाराज
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से व्यापारी नाराज
एसपी ट्रैफिक से मिले प्रतिनिधिमंडल ने दी धरने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर के बाजारों में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारी संगठन लामबंद होने लगे हैं। सेक्टर-18 व सेक्टर-27 अट्टा बाजार में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था से नाराज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसपी ट्रैफिक अनिल झा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपा।
व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि शहर के बाजारों में यातायात व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। व्यापारी संगठनों की बिना सहमति के आए दिन नए नियम बाजारों में लागू किए जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों में रोष है। अगले महीने से त्योहार शुरू हो जाएंगे, ऐसे में बाजारों की आवागमन की स्थिति में सुधार लाना अति आवश्यक है।
अट्टा मार्ग पर हाल ही में किए गए डायवर्जन से लंबा जाम लग रहा है। बाजारों में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द कदम नहीं उठाए गए तो व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर कोई बदलाव किया जाना है, तो पहले व्यापारी संगठनों से सुझाव लिया जाए।
विज्ञापन
व्यापारी नवदीप ने कहा कि डायवर्जन समाप्त किया जाना चाहिए, ताकि खरीदार आसानी से बाजार पहुंच सकें। एसपी ट्रैफिक ने जल्द सर्वे करा समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गुड्डू यादव, एसके दुआ, आजम अली, सुनील कुमार और रामावतार सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।