{"_id":"5b9fea73867a5501370ef847","slug":"161537206899-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेज वन कुते के काटने से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेज वन कुते के काटने से
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते के काटने से किशोर की मौत
-सरकारी अस्पताल में नहीं मिले रेबीज के टीके
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसी नगर में 13 वर्षीय किशोर की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि रेबीज के वैक्सीन के लिए किशोर को दो बार बीके अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां वैक्सीन खत्म होने की बात कहकर वापस भेज दिया। इस कारण बाजार से वैक्सीन खरीदकर लगवाना पड़ा। इसके बाद भी बच्चे की सेहत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उसका दम टूट गया।
एसी नगर निवासी देंवेंद्र कुमार शर्मा का बेटा लक्ष्य सातवीं कक्षा का छात्र था। उसकी मां मन्नता शर्मा ने बताया कि 6 सितंबर को एक कुत्ते ने लक्ष्य के पैर पर काट लिया। उसे बीके सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन वैक्सीन खत्म होने की बात कह कर लौटा दिया गया। इस पर उन्होंने बाजार से वैक्सीन खरीदी। दूसरा वैक्सीन देने के बावजूद 14 सितंबर को लक्ष्य को तेज बुखार हो गया। उसे तिकोना पार्क स्थित श्रीराम धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। दिनभर इलाज चला फिर भी तबियत में कोई सुधार नहीं आया। इस पर परिजन उसे क्यूआरजी अस्पताल ले गए। वहां से शनिवार दोपहर लक्ष्य को अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे की हालत ज्यादा खराब बताते हुए उसे धौला कुआं स्थित एक अस्पताल में ले जाने की बात कही, लेकिन रास्ते में लक्ष्य ने दम तोड़ दिया।