{"_id":"5b96a4de867a557e824cf242","slug":"161536599262-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफओ से जुड़ी सेवाएं हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीएफओ से जुड़ी सेवाएं हुई आसान
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ईपीएफओ से जुड़ी सेवाएं हुई आसान’
-निधि आपके निकट सेमिनार में उद्यमियों से रूबरू हुए ईपीएफओ अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़ी सेवाओं को लगातार आसान बनाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। कर्मचारी एप के जरिये अपने मोबाइल से पीएफ अकाउंट पर नजर रख सकते हैं तो नियोक्ता भी तमाम ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। सोमवार को सेक्टर-24 स्थित ईपीएफओ कार्यालय में ‘निधि आपके निकट‘ सेमिनार के दौरान अधिकारियों ने उद्योमियों को तमाम जानकारियां उपलब्ध कराई।
इस मौके पर नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय भविष्य निधि के अतिरिक्त आयुक्त गौतम दीक्षित ने कहा कि अब वो समय आ गया है, जब ईपीएफओ का कामकाज डिजिटल हो गया है। इससे जुड़ी सेवाओं का लाभ कहीं पर बैठे भी लिया जा सकेगा। उन्होंने पीएफ हाउसिंग स्कीम की जानकारी दी। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एनके सिंह ने ईपीएफओ की सरल सेवाओं के बारे में उद्यमियों को जागरूक किया। ईपीएफओ पोर्टल पर केवाईसी अपडेट, आधार, पेन कार्ड और अकाउंट लिंक करने संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा, आलोक गुप्ता, आईआईए नोएडा चेप्टर के चेयरमैन कुलदीप गोयल, सीईसी सदस्य कुलमणि गुप्ता, आशीष मल्होत्रा, उमेश बत्रा, मुकेश कौशिक सहित कई लोग मौजूद थे।