{"_id":"5b81724c42c792466d2825c2","slug":"161535210060-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांटोगे अगर प्यार तो फिर प्यार मिलेगा ...
- अटल बिहारी वाजपेई की याद में काव्य संध्या का आयोजन
नोएडा। संस्कार भारती संस्था की ओर से सेकटर-34 स्थित समाज सेवी एसपी गौड़ के निवास स्थान सेक्टर -34, नोएडा में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में काव्य संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बंगला गायक प्रसून मुखर्जी मुख्य अतिथि थे। जबकि काव्य संध्या की अध्यक्षता हास्य कवि बाबा कानपुरी ने की। कवि दीपक शंखधर ने अपनी रचना सुनाई । कवि विनोद पांडेय ने मानवीय व्यवहार पर कहा - बांटोगे अगर प्यार तो फिर प्यार मिलेगा, व्यवहार के अनुसार ही व्यवहार मिलेगा। डॉ. भावना तिवारी ने अपने गीत - किस मिट्टी के बने हुए हो, सोते हो न जगते हो से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान उमाशंकर शुक्ल, प्रेम सागर प्रेम, डॉ. मदनलाल वर्मा क्रांत आदि एक दर्जन कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान आर के सक्सेना, के सी श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, संस्कार भारती के सह साहित्य संयोजक देवेंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो