{"_id":"5b79b0a342c792463b3b51ea","slug":"161534701731-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा अपडेट पेज वन केरल बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा अपडेट पेज वन केरल बाढ़
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोबारा अपडेट : पेज वन
----------
केरल में इंसानियत का सैलाब
सबहेड
पांच दिन तक बारिश की संभावना नहीं, बचाव-राहत कार्य जोरशोर से जारी
---------
- राज्य के सभी जिलों से हटाया गया रेड अलर्ट, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
- मौसम विभाग ने कहा, दो दिन में घटी बारिश, 10 दिन में 197 की मौत
---------
एजेंसी
तिरुवनंतपुरम। 94 साल की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहे केरल में जलप्रलय के साथ ही इंसानियत का सैलाब भी देखने को मिल रहा है। राज्य की पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ ही सामाजिक संस्थाएं लोगों के बचाव और राहत में जीजान से लगे हुए हैं। वहीं तीनों सेनाओं और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के जवान गुमनाम हीरो बनकर लोगों के चेहरों पर खुशी लाने में जुटे हैं। विभिन्न राज्य सरकारों के साथ ही अमीर, गरीब, नेता, अभिनेता यहां तक छोटे-छोटे बच्चे अपनी-अपनी तरह से मदद को आगे आ रहे हैं। दुनिया के कई देशों खासकर खाड़ी देशों ने भी आर्थिक सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है।
राज्य में अगले पांच दिन तक बारिश नहीं होने की संभावना से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। रविवार को राज्य के सभी 14 जिलों से रेड अलर्ट हटा लिया गया। हालांकि, अब भी 11 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से रविवार को बात की।
राज्य में सदी की सबसे भीषण आपदा में 8 अगस्त से अब तक 210 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक 43 मौत इडुक्की जिले में हुई है। 6.33 लाख लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। केंद्र ने सूबे में 3757 स्वास्थ्य शिविर शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि केरल में पिछले दो दिन से बारिश में कमी आई है। विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि रविवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई लेकिन अगले पांच दिन सूबे में बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने बताया कि रविवार को 15,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। पुलिस, नौसेना, वायुसेना, सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव में जुटी हैं। वहीं 26 अगस्त तक कोच्चि एयरपोर्ट बंद रखा गया है।
----------
रेलवे मुफ्त पहुंचाएगा राहत सामग्री
नई दिल्ली। रेलवे ने दिशानिर्देश जारी कर कहा है कि सभी सरकारी संगठनों और निजी संस्थानों की ओर से केरल भेजी जा रही राहत सामग्री के लिए किसी तरह की ढुलाई नहीं ली जाएगी। वहीं, रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने केरल को 10 करोड़ रुपये और जम्मू-कश्मीर सरकार ने दो करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। गोवा के जल संसाधन मंत्री विनोद पलयेकर ने एक माह का वेतन दान किया है। पुड्डुचेरी के सीएम ने राज्य के सभी विधायकों और सांसदों से अपना एक माह का वेतन दान करने का आग्रह किया है। तेलंगाना ने बच्चों के लिए 52 लाख रुपये से अधिक के पोषाहार भेजे हैं।