फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16-Year-Old Parshavi Chopra from Greater Noida Selected for Indian U-19 Women Cricket Team

Noida: ग्रेटर नोएडा की बेटी पार्श्वी को अंडर-19 महिला क्रिकेट में मिली जगह, युवराज सिंह ने दी बधाई

Sat, 26 Nov 2022 05:48 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Nov 2022 05:48 PM IST
सार

युवराज ने पार्श्वी का फोटो भी पोस्ट किया है। हाल ही में पार्श्वी का श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के लिए अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ था। जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
16-Year-Old Parshavi Chopra from Greater Noida Selected for Indian U-19 Women Cricket Team
पार्श्वी चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्लुमेरिया गार्डन एस्टेट सोसाइटी में रहने वाली पार्श्वी चोपड़ा को एक बार फिर भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 नवंबर से छह दिसंबर तक मुंबई में होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेंगी। पूर्व भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर खिलाड़ी को बधाई दी है। 

विज्ञापन


युवराज ने पार्श्वी का फोटो भी पोस्ट किया है। हाल ही में पार्श्वी का श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के लिए अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ था। जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। चार में से दो मैचों में पार्श्वी को खेलने का मौका मिला। वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल मैच में पार्श्वी ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए थे, जबकि लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ तीन ओवर में नौ रन देकर एक विकेट लिया था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच 27 नवंबर को, दूसरा मैच 29 नवंबर को, तीसरा मैच एक दिसंबर, चौथा मैच चार दिसंबर और पांचवां मैच छह दिसंबर को खेला जाएगा। अब वह भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश करेंगी। पार्श्वी ग्रेनो के एस्टर स्कूल की एकेडमी और शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में युवराज सिंह की एकेडमी में प्रशिक्षण लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed